धनतेरस का पर्व जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का नया प्रकाश लेकर आए : डॉ. मनीषा त्रिपाठी

Advertisement

धनतेरस का पावन पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें सुख-समृद्धि के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

इस शुभ अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित एवं विश्व हिंदू परिषद, जिला रायगढ़ की संयोजक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने समस्त जिलेवासियों सहित प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस केवल धन और वैभव की कामना का पर्व नहीं, बल्कि हमारे जीवन में आरोग्य, खुशहाली, सकारात्मकता और मंगलमय भविष्य के संकल्प का भी अवसर है। मां लक्ष्मी की कृपा और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।

उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन से निराशा और कठिनाइयों का अंधकार दूर कर खुशियों एवं नई उम्मीदों का प्रकाश फैलाए। समाज में आपसी प्रेम, सहयोग, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना और अधिक मजबूत हो।

मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर-आंगन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के प्रकाश से जगमगाता रहे।

Share This Article