Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके के साध नगर में एक चार मंजिला इमारत में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन और दमकल कार्रवाई
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से टॉप फ्लोर से लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान और अन्य हिस्सों में भी आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग में एक ही परिवार के कई सदस्य फंसे थे।
अस्पताल में भर्ती और स्थिति
अभी तक पांच जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में काले धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे।


