बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय ने संगठन के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की घोषणा करते हुए जनसंपर्क विभाग के मुख्य छाया चित्रकार मनोज द्विवेदी को सर्वसम्मति से जिला प्रचार सचिव नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र सौंपकर दी जिम्मेदारी
मनोज द्विवेदी को नियुक्ति पत्र प्रांतीय महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव एवं संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने प्रदान किया। नियुक्ति के साथ उन्हें संगठन के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुभव और समर्पण को देखते हुए मिली जिम्मेदारी
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि मनोज द्विवेदी के अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से संघ की गतिविधियों और कर्मचारी हितों से जुड़ी जानकारी का प्रचार-प्रसार अधिक प्रभावी एवं व्यापक होगा।
पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ तहसील शाखा सकरी के अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, राजकुमार कोरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर
छत्तीसगढ़


