जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में भी बदली जिम्मेदारी, गुलाब डनसेना सरंगढ़-बिलाईगढ़ भेजे गए; मुंगेली से सुजीत सिंह को मिली रायगढ़ की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB/29472/2026-PRD के तहत संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

रायगढ़ में बदली सहायक संचालक की जिम्मेदारी

स्थानांतरण सूची में रायगढ़ जिले से भी दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ सहायक संचालक गुलाब डनसेना का तबादला जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ किया गया है।

वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ सहायक संचालक सुजीत सिंह को स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव के बाद रायगढ़ जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय हो गई है।

आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा तबादला

जारी आदेश के मुताबिक स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी सेवाएं देंगे। आदेश में कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किया गया है।

कई जिलों के अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण

विभाग की स्थानांतरण सूची में रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, बालोद, कोंडागांव, सूरजपुर, कांकेर, जशपुर, बेमेतरा, सरगुजा, महासमुंद, बलरामपुर-रामानुजगंज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के जनसंपर्क कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मीडिया समन्वय और विभागीय कामकाज पर पड़ेगा असर

जनसंपर्क विभाग के इस व्यापक फेरबदल का असर जिला स्तर पर विभागीय कामकाज और मीडिया समन्वय पर भी देखने को मिल सकता है। विशेष रूप से रायगढ़ में सहायक संचालक स्तर पर हुए बदलाव के बाद अब नई टीम के साथ विभागीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

22 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण से जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव हुआ है। अब नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने जिलों में कार्यभार संभालेंगे।

Advertisement
Share This Article