कांकेर के जंगलों में नक्सल डंप का बड़ा खुलासा, 50 से अधिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Advertisement

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों की सर्चिंग लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांकेर जिले के जंगलों में एक बड़े नक्सल डंप का खुलासा हुआ है, जहां से जवानों ने 50 से अधिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। इस कार्रवाई की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने की है।

जंगलों में छिपाया गया था हथियारों का जखीरा

सुरक्षाबलों की सर्चिंग के दौरान जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। प्रारंभिक जांच में यह डंप नक्सल गतिविधियों को लंबे समय तक जारी रखने के लिए तैयार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री की सूची

सुरक्षाबलों द्वारा मौके से बरामद सामग्री में शामिल हैं—

  • 1 नग 7.62 एसएलआर एलएमजी
  • 1 नग 5.56 एलएमजी
  • 5 नग 303 रायफल
  • 11 नग देशी सिंगल शॉट गन
  • 8 नग बीजीएल लॉन्चर
  • 5 नग भरमार बंदूक
  • 15 नग सिंगल शॉट बंदूक
  • 2 नग 12 बोर देशी कट्टा
  • 1 नग 315 बोर बंदूक
  • 1 नग 7.65 एमएम पिस्टल
  • 10 नग कुकर बम
  • 1 नग तीर बम
  • 13 मैगजीन
  • 469 कारतूस
  • 34 बीजीएल सेल
  • 46 किलो बारूद
  • 4 वॉकी-टॉकी
  • 1 छोटा गैस वेल्डिंग मशीन

नक्सल नेटवर्क पर लगातार चोट

आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों की कमर टूट रही है और उनके हथियार व रसद नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले बीजापुर में भी सुरक्षाबलों ने कई स्थानों से नक्सली डंप बरामद किए थे, जिसमें नकदी, हथियार और सोना समेत करोड़ों की संपत्ति शामिल थी।

लगातार सर्चिंग अभियान जारी

अधिकारियों के अनुसार 2024 से अब तक बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए जा चुके हैं और अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बहाल करना प्राथमिक लक्ष्य है।

Share This Article