Mahtari Vandan Yojana Khairsia : महतारी वंदन की राशि से बेटियों का भविष्य संवार रहीं खरसिया की अंशु साहू, सुकन्या समृद्धि खाते में कर रहीं बचत

Advertisement

Mahtari Vandan Yojana Khairsia : रायगढ़(Raigarh News) जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ न सिर्फ परिवार की तात्कालिक जरूरतों में, बल्कि बच्चों के भविष्य की तैयारी में भी मददगार साबित हो रहा है। खरसिया वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे निवासी अंशु साहू इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।

महतारी वंदन योजना से मिल रही मासिक सहायता

Mahtari Vandan Yojana Khairsia : अंशु साहू को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। उनका आवेदन स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के सहयोग से कराया गया था, जो स्वीकृत होने के बाद नियमित रूप से राशि मिलने लगी।

बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा हो रही राशि

Mahtari Vandan Yojana Khairsia : अंशु साहू हर महीने मिलने वाली यह राशि अपनी दोनों बेटियों के नाम संचालित सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) खातों में जमा करती हैं। उनका कहना है कि यह नियमित बचत बेटियों की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Mahtari Vandan Yojana Khairsia : अंशु साहू ने महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


 

 

Share This Article