महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे नए आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

Advertisement
छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लम्बे समय से महतारी वंदन योजना से जुड़ने की बाट जोह रही महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (पोर्टल खुलेगा) इसी हफ्ते से शुरू होने वाला है। जिससे योजना में नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लम्बे समय से महतारी वंदन योजना से जुड़ने की बाट जोह रही महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन (पोर्टल खुलेगा) इसी हफ्ते से शुरू होने वाला है। जिससे योजना में नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नई महिलाओं के आवेदन के लिए पोर्टल खोलने की अनुमति मुख्यमंत्री से मिल चुकी है।

सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन का लाभ

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि यहां महिला आबादी को फोकस किया जा रहा है। अभी महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें हर महीने लाभ मिल रहा है। जिन महिलाओं के नाम अब तक छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना से  जोड़ा जाएगा। इसके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने  कहा कि अभी डेट तय नहीं है, लेकिन नाम जोड़ने की प्रोसेस जल्द शुरू होगी।

योजना के बारे में जानें

  • पात्र महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से।
  •  सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
  • महतारी वंदन योजना लिंक के माध्यम से हितग्राही द्वारा अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकते हैं। इसके अलावा कोई शिकायत हो तो कर सकते हैं, तथा शिकायत के निराकरण की स्थिति देख सकते हैं। हितग्राही द्वारा लाभ त्याग एवं मृत्यु की जानकरी दर्ज कर सकते है।

    महतारी वंदन योजना का लिंक- https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

Share This Article