CG IPS Transfer : आईपीएस बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी, सुंदरराज पी एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए

Advertisement

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य शासन ने IPS बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। मीणा आईपीएस सुंदरराज पी की जगह लेंगे।

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य शासन ने IPS बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। मीणा आईपीएस सुंदरराज पी की जगह लेंगे। आईपीएस सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

CG IPS Transfer

IPS मीणा पुलिस मुख्यालय में थे पदस्थ

आईपीएस बद्रीनाराययण मीणा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ थे। उन्हें गुरुवार, 25 जून को सिंगल आदेश पर बस्तर का आईजी बनाया गया है। मीणा इससे पहले  दुर्ग रेंज के आईजी और एसएसपी भी रह चुके हैं। 2004 बैच के इस आईपीएस अधिकारी ने बिलासपुर में एडिशनल एसपी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

सुंदरराज पी की नक्सलवाद खात्मे में अहम भूमिका

IG सुंदरराज पी को NIA में प्रतिनियुक्ति इससे पहले 16 जून को बस्तर आईजी सुंदरराज पी को NIA में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश जारी हुए थे।
सुंदरराज पी के करियर में ऐतिहासिक नक्सलवाद खात्मे कहानी दर्ज है। इन्हीं के रहते छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया गया।

CG IPS Transfer

Share This Article