महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की केरल में शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जताई नाखुशी

2 Min Read

महाकुंभ में वायरल हुई लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से केरल में शादी कर सबको चौंका दिया है। शादी के बाद मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से प्रोटेक्शन की भी मांग की। इस फैसले से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं, खासकर वही डायरेक्टर जिन्होंने उन्हें फिल्मों में लाया।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान

मोनालिसा के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह “लव जिहाद” है और उनके लिए यह जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। उन्होंने बताया कि मोनालिसा की पवित्रता उन्हें महाकुंभ में पसंद आई थी, उन्होंने उसे फिल्मों में ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में पेश किया।

सनोज ने आरोप लगाया कि उनके विरोधी वसीम रिजवी ने उन्हें झूठे मामलों में जेल भेजा ताकि महाकुंभ का आयोजन प्रभावित हो। जेल में रहते हुए भी उन्होंने फिल्म की कहानी पूरी की। अब उनके विरोधियों के पास केवल मोनालिसा ही बची थीं, जिसे वे गंगा का अवतार मानते आए हैं।

मोनालिसा की निजी जिंदगी

डायरेक्टर के अनुसार मोनालिसा की पर्सनल लाइफ कठिन रही है। उनके परिवार में माँ-पिता और भाई के संबंध जटिल हैं। मोनालिसा अपनी असली मां के पास रहना चाहती थीं, जिन्हें उनके पिता ने छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।

Share This Article