चंद्रग्रहण लगता क्यों है?
चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह खगोलीय घटना केवल पूर्णिमा की रात को हो सकती है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं। पृथ्वी की छाया दो भागों में होती है, गहरी छाया (umbra) और हल्की छाया (penumbra)। जब चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है, तो चंद्रग्रहण होता है, जिसके कारण चंद्रमा का रंग लाल या गहरा हो सकता है।

ग्रहण मोक्ष के बाद सबसे पहले क्या करें
- धर्म शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल के समय पूजा भोजन आदि वर्जित होता है। इसलिए जैसे ही ग्रहण समाप्त होता है यानी मोक्ष होता है इसके बाद घर के अंदर से सफाई करना प्रारंभ करें। सबसे अंत में बाहर की सफाई करें।
- इसके बाद स्वयं स्नान आदि करने के बाद भगवान की पूजा करें।
- मंदिर की साफ सफाई कर ग्रहण के दौरान घर में रखे भोजन को अलग कर दें।
- इसके बाद साफ स्वच्छ भोजन तैयार कर भगवान को भोग लगाएं।