LAC में सेना के पांच जवान शहीद, नदी का जलस्तर बढ़ने से बहे थे सभी

Advertisement

नदी में बहे पांचो जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

लद्दाख : केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में सेना के जवानों के साथ एक बड़ा हादसा होने की खबर निकलकर सामने आ रही है। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सेना के जवान टैंक से नदी पार करने का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते सेना के पांच जवान बह गए। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि, नदी में बहे पांचो जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

रक्षा अधिकारी ने की पुष्टि
रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए। इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा अधिकारी के मुताबिक, ‘कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और चार जवान समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं।’

भारतीय सेना के जवानों के साथ ये हादसा चीन के साथ लगने वाली सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हुआ है। दौलत बेग ओल्डी कारकोरम रेंज में स्थित है, जहां सेना का बेस मौजूद है।

अधिकारीयों ने कही ये बात
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि लद्दाख में एलएसी के पास अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान बह गए हैं। सेना का टैंक नदी के एक गहरे हिस्से को पार कर रहा था। तभी वह वहां पर फंस गया। इस दौरान अचानक बढ़े जलस्तर के चलते उसमें पानी भर गया, जिससे जवान बह गए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *