कोटा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की कोटा पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर जब्त किए हैं।

लेन-देन के विवाद में हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:10 बजे ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर के सामने दुकान के सामान और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान सिदेशी बघेल (42) पर बाँस के डंडे से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों—

  • निखिल यादव (23), निवासी कलारतराई, बजरंग चौक, थाना कोटा
  • अंकुश रजक (22), निवासी ग्राम खुरदूर, थाना कोटा

को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त बाँस का डंडा और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए।

डिजिटल साक्ष्य भी किए सुरक्षित

पुलिस ने मेमोरेंडम और जब्ती की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।

Advertisement
Share This Article