एसपी हरीश राठौर के निर्देशन में लगातार कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को भेजा गया जेल
कोरिया। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के निर्देशन में स्थायी वारंटियों और लंबे समय से न्यायालयीन प्रक्रिया से फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
थाना पटना पुलिस ने 10 स्थायी वारंटियों को पकड़ा
इसी अभियान के तहत थाना पटना पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक लगभग 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जिला जेल बैकुंठपुर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
फरार आरोपियों में कानून का भय
पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय की प्रक्रिया से बच रहे आरोपियों में कानून का भय बना है। थाना पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से फरार स्थायी वारंटियों, वांछित अपराधियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने आमजन से की अपील
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी फरार वारंटी या अपराधी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


