खरसिया छाया विधायक महेश साहू ने 96.5% अंक लाने वाले छात्र धनराज को दी बधाई

By
Advertisement
Advertisement

खरसिया। ग्राम पंचायत छोटे डुमरपाली के प्रतिभाशाली छात्र धनराज ने विज्ञान विषय में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन किया है। उनके पिता हीरालाल ने बेटे की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर खरसिया के छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों—राकेश, दर्शन मेहतर, प्रसाद डगसेना, लीला डनसेना,शरद डनसेना, नूतन डनसेना, हितेश (सोनू) द्विवेदी, मोहन लाल गबेल, कैलाश शर्मा एवं नितेश बरेठ—के साथ धनराज को हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगल शुभकामनाएं देने उनके निवास पहुंचे। सभी ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धनराज की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Advertisement
Share This Article