CG Kharsia News: माँ लक्ष्मी महापूजन के अंतिम दिवस पहुँचे महेश साहू, ग्रामीणों की मांगों पर जल्द समाधान का आश्वासन

By
Advertisement
Advertisement

खरसिया। ग्राम बिलासपुर में 30 वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित हो रहा माँ लक्ष्मी का अघघनीय गुरुवार महापूजन इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिवस, 5 दिसंबर को, छाया विधायक महेश साहू ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। महेश साहू के आगमन पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और उत्साह स्पष्ट देखा गया।


पूजा स्थल में शेड और बाउंड्रीवॉल की मांग

ग्रामीणों ने  छाया  विधायक के सामने पूजा स्थल में स्थायी शेड, बाउंड्रीवाल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित मांगें रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि महापूजन स्थल पर सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है।


विधायक ने मांगों को बताया औचित्यपूर्ण

छाया विधायक महेश साहू ने ग्रामीणों की सभी मांगों को औचित्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन्हें संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सामूहिक भावना को सशक्त बनाते हैं।


ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता

महापूजन में दिनेश नायडू, हितेश सोनू द्विवेदी, कैलाश शर्मा, मनोज राठौर, डॉ. निर्मल प्रसाद साहू, सुरेंद्र हरदीहा, मीरा रंधावा, भीष्मराज पटेल, खेमलाल साहू, रिंकू महंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *