आधे घंटे में ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, दो महिला आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद

By
Advertisement
Advertisement

बैकुण्ठपुर सराफा बाजार में ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाएं, सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुई थीं फरार

कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में पुलिस ने सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज आधे घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए लगभग 62 हजार रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण भी पूरी तरह बरामद कर लिए हैं।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 को बैकुण्ठपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने करीब 62 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के नेतृत्व में थाना बैकुण्ठपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम सक्रिय हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पूछताछ में कबूला जुर्म, पूरा माल बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिला आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उनके कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के आभूषणों की 100 प्रतिशत रिकवरी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुशबू सोनवानी (19 वर्ष) और सुनीता सोनवानी (35 वर्ष) निवासी केनापारा, जिला कोरिया के रूप में हुई है।

व्यापारियों में बढ़ा विश्वास

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

 

Advertisement
Share This Article