17 सूत्रीय मांगों को लेकर जेडीए रायगढ़ ने मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जेडीए रायगढ़ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जेडीए रायगढ़ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न विषयों और मांगों को शामिल किया गया है। पदाधिकारियों ने मांगों के निराकरण के लिए अधिष्ठाता के समक्ष अपनी बात रखी।

जेडीए पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान जेडीए रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विकास पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. संदीप जोशी, महासचिव डॉ. उमेश बघेल, सचिव डॉ. प्रद्युम्न शर्मा, संयोजक डॉ. आदिल बोराना, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील महानंद, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पटेल एवं डॉ. उदित मणि उपस्थित रहे।

जेडीए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि 17 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article