Jammu Kashmir : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, घेरे में दो से तीन दहशतगर्द

By
Advertisement
Advertisement

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *