बिरमित्रापुर–रायबोगा रोड पर भीषण सड़क हादसा, गायों को बचाने के प्रयास में कार खंभे से टकराई

Advertisement
Advertisement

बिरमित्रापुर। बिरमित्रापुर–रायबोगा रोड पर शनिवार, 1 अगस्त 2026 की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फिर सीधे सड़क किनारे स्थित एक बिजली के खंभे से जा टकराई।

हादसा इतना गंभीर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में साइकिल सवार और कार में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिरमित्रापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article