Health Camp Raigarh : नसों की समस्याओं के लिए 6 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच व उपचार

Advertisement
Advertisement

स्व. गीता देवी रतेरिया की पुण्य स्मृति में आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श


रायगढ़ में 6 जुलाई को आयोजित होगा नसों की समस्याओं का विशेष स्वास्थ्य शिविर (Health Camp Raigarh)

रायगढ़। स्वर्गीय गीता देवी रतेरिया की पुण्य स्मृति में सोमवार, 6 जुलाई को रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के समीप, बड़े रामपुर नगर वन गार्डन गेट के सामने स्थित दीनदयाल रतेरिया बगीचा में नसों से संबंधित रोगों के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोपहर 12:15 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगा।


जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच और उपचार

आयोजक नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि शिविर में जबलपुर निरोग धाम के विशेषज्ञ चिकित्सक नसों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच कर उपचार एवं आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर में वयस्कों के साथ-साथ बच्चों का भी परीक्षण किया जाएगा।


घुटने, लकवा, स्लिप डिस्क, साइटिका सहित कई बीमारियों की होगी जांच (Health Camp Raigarh)

शिविर में नसों की समस्या, घुटनों का दर्द, लकवा, कमर व पीठ दर्द, गठिया, अर्थराइटिस, लिगामेंट इंजरी, ऑस्टियोपोरोसिस, स्लिप डिस्क, साइटिका, कंधे और कूल्हे का दर्द, नस दबने की समस्या, पुरानी चोट, हर्पीस के बाद होने वाला नसों का दर्द, स्तन एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार किया जाएगा।


बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

शिविर में बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, शारीरिक विकास में विलंब, हाथ-पैरों में तिरछापन, एड़ी उठाकर चलना, कम सुनाई देना, कम दिखाई देना तथा सेरेब्रल पाल्सी जैसी समस्याओं की भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और परामर्श दिया जाएगा।


आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की

आयोजक नरेंद्र रतेरिया ने नागरिकों से अपील की है कि नसों, हड्डियों एवं संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोग शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाएं।

संपर्क नंबर:
📞 9425572180
📞 7869405187

Advertisement
Share This Article