जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत का आरोप, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड—वीडियो वायरल से पुलिस महकमे में हड़कंप

Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में हेड कॉन्स्टेबल पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल के बयान से मामला हुआ तूल

वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल यह कहते हुए सुना जा रहा है कि “एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा, मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, लेकिन पैसे वापस नहीं दूंगा।” इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया।

40 हजार रुपये लेने के बाद भी नहीं दिलाया कब्जा

जानकारी के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी, जो पंतोरा चौकी में पदस्थ था, उस पर विकास देवांगन नामक व्यक्ति से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप है। पहले 30 हजार रुपये और बाद में 10 हजार रुपये लेकर भी कब्जा नहीं दिलाया गया।

पैसे वापस मांगने पर विवाद, वीडियो में बातचीत भी वायरल

पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर हेड कॉन्स्टेबल ने लौटाने से साफ इनकार कर दिया। वायरल वीडियो में वह तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहा है, जिसमें दीवार तोड़ने और पैसे देने की बात कही जा रही है।

एसपी ने की कार्रवाई, जांच डीएसपी को सौंपी गई

मामला सामने आने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच डीएसपी प्रदीप सोरी को सौंपी गई है।

 

Advertisement
Share This Article