हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही उत्सव : कलचुरी समाज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 अगस्त 2026। जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘हरिहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ वृक्षारोपण अभियान के तहत कलचुरी समाज द्वारा रविवार को सकोला (कोटमी) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज के जिला अध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू भैया) के मार्गदर्शन में किया गया।

भगवान सहस्त्रबाहु के जयकारों के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु के जयकारों के साथ हुई। समाज के स्वजातीय बंधुओं का स्वागत नीरज जायसवाल, प्रवीण जायसवाल और तुलाराम जायसवाल ने गुलाब के पुष्प से किया। वहीं उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत संतोषी जायसवाल, अंजनी जायसवाल और ममता जायसवाल ने किया।

परिवार सहित शामिल हुए समाज के लोग

वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘समाज के उत्थान के लिए सभी की सहभागिता जरूरी’

कार्यक्रम के दौरान मुकेश जायसवाल ने कहा कि समाज के उत्थान और विकास के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद किया गया नाश्ते का प्रबंध

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था प्रवीण जायसवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन से एक्का जी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वर्षा नीरज जायसवाल, अंजनी संतोष जायसवाल, भारती प्रकाश जायसवाल, संतोषी प्रवीण जायसवाल, ममता मुकेश जायसवाल, शिवानी जयप्रकाश जायसवाल, पूजा तुलाराम जायसवाल, मधु लवकुश जायसवाल, श्रीमती कमला देवी जायसवाल, आभास जायसवाल, अनिकेत जायसवाल, युवराज जायसवाल, आरव जायसवाल, आयोध जायसवाल, अनन्या जायसवाल, अवंतिका जायसवाल, सूरज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुकेश जायसवाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Share This Article