गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा का सम्मान करते हुए पूजन-अर्चन किया और संतों के आशीर्वाद प्राप्त किए।

धनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, धनपुर में ब्रह्मलीन संत बाबा मनु गिरी जी महाराज के समाधि स्थल पर उनके शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने पादुका पूजन और समाधि पूजन किया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रमुख तीर्थस्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन नदी के उद्गम स्थल मानस तीर्थ सोनमूड़ा, श्री राम जानकी मंदिर सकोला तथा जोहिला नदी के उद्गम स्थल जालेश्वर महादेव में भी विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और गुरु वंदना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य भागवत सिंह मार्को, गणेश पांडे, राजेंद्र शर्मा, फलपाल सिंह, भारत सिंह श्याम, कोषाध्यक्ष एवं व्यवस्थापक सुरेश पांडे, पीतांबर सिंह मार्को, गोविंद सिंह, पारस सिंह, घासी सिंह, पुजारी रूद्र प्रसाद तिवारी, कटनी से आए मौजी लाल रजक, साधु लाल पटेल, मुन्नालाल पटेल, जनसंपर्क प्रभारी अक्षय नामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव, शांति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Share This Article