राजगांगपुर के सरकारी विद्यालय परिसर में उर्स मेले के आयोजन को लेकर चर्चा, प्रशासन की अनुमति पर उठे सवाल

Advertisement
Advertisement

राजगांगपुर। शहर के गोपबंधु विद्यालय परिसर में 30 और 31 जुलाई को प्रस्तावित लाल बाबा मजार उर्स मेले की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। विद्यालय परिसर में टेंट लगाए जा रहे हैं और दो दिवसीय मेले के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है।

विद्यालय परिसर में मेले के आयोजन पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, यह मेला स्थानीय प्रशासन की अनुमति से सरकारी विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर शहर में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सरकारी नियमों का हवाला

कुछ लोगों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों का उपयोग सामान्यतः शैक्षणिक गतिविधियों या सरकार द्वारा निर्धारित कार्यों, जैसे मतदान एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों, के लिए किया जाता है। ऐसे में विद्यालय परिसर में धार्मिक मेले के आयोजन की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन से स्पष्टता की मांग

स्थानीय नागरिकों के एक वर्ग ने प्रशासन से इस संबंध में नियमों और अनुमति प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अनुमति नियमों के अनुरूप दी गई है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

Advertisement
Share This Article