“कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत”

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव की शुरुआत हो गई है। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आम उत्पादकों और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की। महोत्सव में देशभर से लाए गए 250 से ज्यादा किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। आम प्रेमियों और किसानों के लिए यह महोत्सव खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां देशी के साथ-साथ विदेशी प्रजातियों के आम भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

किसानों को मिलेगी नए बाजार की जानकारी 
इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक और उन्नत आम प्रजातियों से जोड़ना है। इससे आम उत्पादकों को नए बाजार और बेहतर उत्पादन तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी।

Advertisement
Share This Article