जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला प्रभारियों की सूची जारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला कांग्रेस कमेटी (GPM) ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती गजमति भानु द्वारा जारी की गई।
संतोष ठाकुर को मिली युवा कांग्रेस और NSUI की जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संतोष ठाकुर को युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संतोष ठाकुर की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ का लाभ संगठन को मिलेगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
प्रदेश और जिला नेतृत्व का जताया आभार
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा।




