Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन माह तक सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी।

CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन माह तक सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी।
बिना अनुमति छुट्टी लेने पर कार्रवाई होगी। आपको बता दें इसके लिए कलेक्टरों के बाद राज्य स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल 1 मई से मकान सूचीकरण और गणना शुरू होनी है जिसके चलते ये आदेश जारी किया गया है। सरकार द्वारा सुशासन तिहार के चलते सख्त नियम लागू किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के अवकाश पर लगा 3 माह प्रतिबंध लगा दिया है। बिना सूचना छुट्टी लेने पर गाज भी गिर सकती हैं। जानकारी के अनुसार बिना अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी न तो अवकाश ले सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ पाएगा। यदि ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बीते दिन अलग अलग जिलों में कलेक्टर ने आदेश जारी किया था। अब इसके बाद राज्य सरकार के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी किए है। जिसके अनुसार मकान सूचीकरण एवं गणना 1 मई से 30 मई तक संचालित होना है साथ ही साथ सुशासन तिहार का भी आयोजन होगा । जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है।

Sign in to your account