वैश्विक ईंधन संकट, छत्तीसगढ़ शासन के दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की मांग

Advertisement

रायपुर: पश्चिम एशिया संकट और युद्ध जैसे हालात की वजह से पूरे विश्व में ईंधन संकट के हालात पैदा हो गए हैं. भारत में भी पेट्रोल डीजल समेत ईंधन की सप्लाई पर असर पड़ा है.ऐसे हालात में देश के अंदर ईंधन संरक्षण की अपील सरकार की तरफ से की गई है. इन हालातों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने वर्क फ्रॉम होम कार्य प्रणाली लागू करने की मांग की है. फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ के सीएम और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह मांग की है.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांग

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने वर्क फ्रॉम होम की मांग को लेकर पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा भी ऊर्जा संरक्षण एवं अनावश्यक आवागमन को कम करने पर विशेष बल दिया जा रहा है. उनका यह निर्णय एवं अपील स्वागत योग्य और समय अनुकूल है. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में आम जनता की सुविधा हेतु ई-ऑफिस एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली पहले से लागू की जा चुकी है. इसलिए अभी वर्क फ्रॉम होम को लागू किया जाना चाहिए.

Letter from the Chhattisgarh Officers and Employees Federation

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का पत्र 

वर्तमान डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से अधिकांश प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक किए जा सकते हैं. राज्य में भी तत्काल प्रभाव से आवश्यकता के अनुसार वर्क फ्रॉम होम कार्यप्रणाली लागू किया जाना व्यावहारिक एवं जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा- कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

भारी मात्रा में ईंधन की होगी बचत

कमल वर्मा ने आगे कहा कि नवा रायपुर स्थित मंत्रालय एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी निजी एवं शासकीय वाहनों से आते जाते हैं. वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू होने से ईंधन की बड़ी मात्रा में बचत होगी. इसके साथ ही यातायात दबाव एवं प्रदूषण में भी कमी आएगी. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य के शासकीय कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाना चाहिए.

Share This Article