शिक्षा से शिखर तक: मेधावियों के सम्मान से गूंजा शीला एकेडमी इंटर कॉलेज

By
Advertisement
Advertisement

90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

माधौगढ़ (जालौन): शनिवार को शीला एकेडमी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन पालीवाल गार्डन उमरी रोड माधोगढ़ पर किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया।

विद्यालय के प्रबंधक आशीष दीक्षित ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया

प्रधानाचार्य मोहित राठौर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलाकांत महाराज तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप अटागांव  की उपस्थिति रही!इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक जयपाल सिंह, व्यवस्थापक मानवेन्द्र सिंह, विकास दुबे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बड़ी संख्या में अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

Advertisement
Share This Article