कालपी-जालौन । कानपुर झांसी हाइवे पर कालपी की भारत गैस गोदाम के नजदीक एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत जबकि इलाज इलाज के दौरान छै घायलों में दो की मौत चार अन्य गम्भीर रूप से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की सुबह ललितपुर के महरौनी के हनुमान बगिया निवासी परिवार के अत्यन्त दुखद साबित हुई है ।
एक ही परिवार के लोग समूह के साथ रामलला के दर्शन कर लौट रहे थे । सभी तीर्थयात्री CG 04 LT 5412 सफ़ेद टवेरा से वापस लौट रहे थे । तीर्वगति से ललितपुर की ओर लौट रही टवेरा आंखें जा रहे वाहन से ओवरटेक करने के कारण भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए गई । दुर्घटनाग्रस्त टवेरा में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई । सोमवार सुबह लगभग 6.15 सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी कालपी पुलिस तथा फायर सर्विस के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये । आननफानन में एक गम्भीर रूप से एक घायल को नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस 1033 से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया ।
जबकि अन्य पांच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी पहुंचा गया । जबकि घटना स्थल में ही मृतकों के चार शव पड़े हुए थे । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे पांच घायलों का मौके पर मौजूद डाक्टर आदर्श गौतम द्वारा घायलों का निरीक्षण कर पांच घायलों में से दो को मृत घोषित कर दिया गया ।
जबकि तीन अन्य घायलों को सर्वप्रथम प्राथमिक चिकित्सा के तौर बहते खून को रोकने टिटनेस तथा एन्टीवायटिक आदि दवाओं के माध्यम से घायलों को बचाने के लिए उपचार को अमल में लाया गया । भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक बीएन सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में घायलों की स्थिति की जानकारी ली गई ।
इलाज हेतु भर्ती कराये घायलों की स्थिति गम्भीर देख कर जिलाधिकारी द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रवाना किया गया । मृतकों के पास मिले आधार कार्ड तथा मोबाइलों की आखरी काल के माध्यम से क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह द्वारा परचितों तथा पारीवारिक जनों भीषण सड़क हादसे की सूचना देते हुए टवेरा से यात्रा कर रहे यात्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई ।
दुर्घटना में घायलों तथा मृतकों में बृजभूषण पुत्र परशुराम, शशिकान्त पुत्र उत्तम तिवारी, हरिहर मोहन तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, दीपक तिवारी, मनोज भोडले, कृष्णकान्त नायक पुत्र दयाशंकर नायक, घासी राम तिवारी, देशराज पुत्र केशव सिंह नामदेव यह सभी मृतक तथा घायल हरदौल मुहल्ला, बगिया हनुमान मन्दिर महरौनी ललितपुर के बताये जा रहे हैं ।
समाचार लिखे जाने तक उपरोक्त घायल हुए लोगों श्रृंखला में मृतक कौन है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है । बताया जाता है, यह सभी तीर्थयात्री अयोध्या के श्रीरामलला मन्दिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे ।


