बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 95 लोगों ने कराया जांच

Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय
संवाददाता, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर। पुलिस परिवार के सदस्यों और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय द्वारा 20 अगस्त 2026 को रक्षित केंद्र स्थित चेतना भवन में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 95 लोगों ने दांतों की जांच और उपचार संबंधी परामर्श का लाभ लिया।

एसएसपी के निर्देशन में आयोजित हुआ शिविर

बिलासपुर पुलिस के कप्तान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आम नागरिकों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हुआ।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया दंत परीक्षण

शिविर में क्षेत्रपाल मल्टी-स्पेशियलिटी डेंटल क्लिनिक के दंत विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष क्षेत्रपाल, डॉ. कुमुद सिंह, बाल दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह ठाकुर और दंत चिकित्सक डॉ. सृष्टि पाण्डेय ने लोगों का दंत परीक्षण किया।

चिकित्सकों ने दांतों और मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी।

दांतों की नियमित सफाई की दी सलाह

शिविर के दौरान लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से दांतों की सफाई करने, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार लेने और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी गई।

पुलिस परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

बिलासपुर पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्रपाल मल्टी-स्पेशियलिटी डेंटल क्लिनिक के चिकित्सा प्रतिनिधि कमलेश रामटेके, ट्रोइका फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड से रणवीर, आईसीपीए हेल्थ प्रोडक्ट्स लिमिटेड से लखन लाल कश्यप, मैक्लॉड्स फार्मा से आदित्य कौशिक, यजुर तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिलासपुर पुलिस ने स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं दंत स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

Advertisement
Share This Article