देवरगांव बालक आश्रम में बच्चों के साथ काटा केक, कॉपी-पेन किट, फल और मिठाइयां की वितरित
गौरेला। नगर पालिका गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मुंगेली के प्रभारी एवं कल्चुरी कलार समाज GPM के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू भैया) ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया। उन्होंने देवरगांव स्थित बालक आश्रम में आदिवासी और बैगा समाज के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शैक्षणिक सामग्री सहित फल व मिठाइयां वितरित कीं।
बच्चों के साथ काटा जन्मदिन का केक
जन्मदिन के अवसर पर संदीप जायसवाल ने आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया और आश्रम परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ समय बिताया।
कॉपी, पेन किट और फल-मिठाइयां बांटी
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, पेन किट, फल और मिठाइयां भेंट की गईं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, कल्लू सिंह राजपूत, द्वारिका सोनी, जयप्रकाश शिवदासानी, दिलीप यादव, संतोष तिवारी, आयुष मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, सनी आगवानी, अभय वर्मा, शंकर सोनी, वीरू विश्वकर्मा, ऋतुराज अग्रवाल, नारायण रजक और अभिषेक जायसवाल सहित आश्रम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उपस्थित लोगों ने संदीप जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


