मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह: बचपन किड्स वर्ल्ड में चमके प्रतिभा के सितारे

By
Advertisement
Advertisement

इंटरमीडिएट व हाईस्कूल टॉपर्स को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

माधोगढ़ (जालौन)। नगर के उमरी रोड स्थित बचपन किड्स वर्ल्ड विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट वर्ग में आर्याशी गुप्ता ने 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति गुप्ता (86%), इशिका गुप्ता (84.80%), एकता राठौर (84%) और पवित्र गुप्ता (80.40%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
वहीं हाईस्कूल वर्ग में श्रेया गुप्ता ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वैष्णवी (91%), वेदांत शुक्ला (88.83%), सौम्या (88%), श्रद्धा भदौरिया (88%), समृद्धि (87.66%) और मान्या गुप्ता (87.66%) ने भी शानदार अंक हासिल किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रबंधक दीपा शिवप्रताप सिंह ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान करना उनके उत्साहवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी, भरत दोन्देरिया , रजनीश गुप्ता, नीलू भदौरिया, पंकज रावत सहित जितेंद्र सविता, माधबेंद्र सिंह, अज्जू पचौरी, सूर्यजेंद्र भदौरिया, पान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article