माधौगढ़ में भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा, मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी

By
Advertisement
Advertisement

माधौगढ़ (जालौन)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एक सशक्त पहल के रूप में भाजपा माधौगढ़ मण्डल द्वारा “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने किया, जिसमें नगर की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

पदयात्रा के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर महिला विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही महिला आरक्षण के 33 प्रतिशत प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सारिका तोमर ने “अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करो” जैसे नारों के साथ महिलाओं को जागरूक करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

पदयात्रा में दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही, इस मौके पर निर्वाचित सभासद सुनीता सिंह,मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशबाहा,अंकित कस्तवार,के टी तोमर,कोमल मिहोनी, डब्बू सिंह,देवेंद्र सिरसा,शिवम हरौली ,रामू परिहार,अवनीश सिंह,शिवम भदौरिया, निखिल भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Share This Article