पार्षद राजेश अग्रवाल ने सरपंच को सौंपा ज्ञापन: सारबहरा स्मृति वन में छठ घाट निर्माण की मांग

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला, 15 मई 2026: नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सारबहरा के सरपंच को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सारबहरा स्थित स्मृति वन का सौंदर्यीकरण कराने एवं पश्चिम दिशा में बांध पर छठ घाट का निर्माण कराने की मांग की है।

पार्षद अग्रवाल ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि सिवनी नगर सारबहरा स्थित स्मृति वन में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाए तथा वहां सफाई व्यवस्था के लिए चौकीदार या प्रतिष्ठित नौका संचालक की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विशेष रूप से बांध के पश्चिम दिशा में छठ घाट बनवाने का आग्रह करते हुए कहा कि इस स्मृति वन से पूरे शहर क्षेत्र की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। छठ घाट बनने से छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक आयोजन व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगे।

पार्षद राजेश अग्रवाल ने सरपंच से निवेदन किया कि उनकी मांगों पर ध्यान देकर इन्हें शीघ्र पूर्ण कराने की कृपा करें। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पंचायत अध्यक्ष जी.पी.एम., जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्याम माणि राठौर तथा जनपद सदस्य सारबहरा श्रीमान संजय जासवाल को भी प्रेषित की गई है, ताकि संबंधित जनप्रतिनिधि भी इस मांग पर संज्ञान ले सकें।

Advertisement
Share This Article