संत जेवियर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना बाल दिवस

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। संत जेवियर स्कूल चक्रधरपुर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सह फादर पुथूमय राज ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की फोटो चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की जीवनी और बच्चों के प्रति उनके स्नेह और प्यार का उल्लेख किया। फादर पुथूमय राज ने भी अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा करते हुए सफलता के सूत्र बताए।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के गीत, संगीत, नृत्य और नाटक शामिल थीं।

कार्यक्रम के अंत में सिस्टर रॉनिट ने बच्चों को बाल दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकम बड़ी संख्या में बच्चे व शिक्षक शामिल हुए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *