छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन पर फिर गिरी गाज: AFI ने किया सस्पेंड, नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 7 साल में दूसरी बार बैन, अब बनेगी हॉक कमेटी

By
Advertisement
Advertisement

CG Athletics Association Suspended News: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है। जहां एथलेटिक्स एसोसिएशन एक बार फिर सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें 7 साल में दूसरी बार ये बड़ी कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी 2019 में भी सस्पेंड हुआ था। दरअसल नियमों में चूक को देखते हुए AFI ने गैर-अनुपालन पर ये कार्रवाई की है।

एड-हॉक कमेटी गठित की जाएगी

जानकारी के अनुसार इससे पहले भी 2019 में सस्पेंड भी हुआ था। जिसके बाद AFI ने गैर-अनुपालन पर की कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन को सस्पेंड कर दिया है। ऐसी भी खबरें हैं कि महासचिव पर 28 लाख गबन का आरोप है। हालांकि इसके लिए एड-हॉक कमेटी गठित की जाएगी। आपको बता दें इससे खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।

अमरनाथ सिंह पर 28 लाख रुपए के गबन का आरोप

(Embezzling 28 Lakhs)

जानकारी के अनुसार संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह पर 28 लाख रुपए के गबन का आरोप है। 2019 में संघ को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। इसके 7 साल बाद एक बार फिर गैर-अनुपालन के चलते दूसरी बार की कार्रवाई हुई है। जिसमें एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) को सस्पेंड किया गया है। संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह पर 28 लाख रुपए के गबन का आरोप है। ऐसा बताया जा रहा है कि सस्पेंड राज्यों में कामकाज संभालने और चुनाव कराने एड-हॉक कमेटी की गठित जाएगी। राज्य के खिलाड़ियों और चयन प्रक्रियाओं पर कार्रवाई का सीधा असर पड़ सकता है।

Advertisement
Share This Article