CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में 5 दिन बाद आ सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के आसार हैं। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की एक्टिविटी बढ़ सकती हैं। अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एंट्री के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई हैं।
रायपुर में अगले 24 घंटे मौसम कैसा रहेगा
रायपुर शहर में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री बढ़ा तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य हिस्से के कुछ जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलीं। हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। वहीं उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान करीब 4 डिग्री तक बढ़ा।
मानसून ट्रफ
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर बनी मानसून ट्रफ पश्चिमी राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक फैली है। इसके अलावा एक ऊपरी ट्रफ मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र तक फैली है। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की एक्टिविटी जारी हैं।
राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 42 डिग्री तापमान
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
14, 15 और 16 जून को कैसा रहेगा मौसम ?
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/15/cg-ka-mousam-news-2026-06-15-03-49-28.jpg)


