राजधानी रायपुर में 39 लाख की ठगी का मामला, मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी में मशीन बेचने के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हुसैनी प्लाजा, गुरूनानक चौक निवासी मोहम्मद शाहनवाज (29) ने इमरान नवाब (42) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मशीन बिक्री के नाम पर रकम ली गई
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी इमरान नवाब ने 23 जून 2021 को एचडीडी मशीन बेचने का सौदा किया था। यह मशीन बिना जमीन की सतह को नुकसान पहुंचाए भूमिगत पाइप और केबल डालने के काम आती है।

आरोप है कि 3 अप्रैल 2024 तक अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से कुल 39 लाख रुपये लिए गए, लेकिन न तो मशीन सौंपी गई और न ही रकम वापस की गई।

एक साल तक इंतजार, फिर शिकायत
पीड़ित ने करीब एक साल तक पैसे या मशीन वापस मिलने का इंतजार किया, लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में धारा 420, 406 और 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Share This Article