मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया बजाय विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा– मनीष पारख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का ऐतिहासिक बजट– मनीष पारख
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन में प्रथम बजट विधानसभा के पटल पर 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। बजट 2026–27 का भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने स्वागत कर अभिनंदन करते हुए कहा यह बस्तर से सरगुजा तक विकास के संकल्प का बजट हैं जिसमें इस बजट में बस्तर के लिए विशेष प्रावधान किया है जो कि, यह बजट बस्तर में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।
बस्तर में इन्द्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज का निर्माण 2,024 करोड़, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना 10 करोड़, औद्योगिक विकास 100 करोड़, बस्तर नेट परियोजना 5 करोड़, अबूझमाड़ एवं जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी हेतु ₹100 करोड़, होम-स्टे नीति के लिए ₹10 करोड़, दंतेवाड़ा सहित मेडिकल कॉलेज के लिए ₹50 करोड़, इंद्रावती नदी पर मातनार एवं देउरगांव बैराज व 68 किमी नहर 2,024 करोड़, महादेवघाट बैराज 100 करोड़, मद्देमारका डायवर्जन योजना 110 करोड़, बस्तर विकास प्राधिकरण हेतु ₹75 करोड़, जगदलपुर में हवाई सेवाओं का विस्तार, 1500 बस्तर फाइटर्स पद का सृजन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 200 करोड़, बैगा एवं पुजारी प्रोत्साहन राशि 3 करोड़, तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु चरण पादुका योजना 60 करोड़, पीएम जनमान योजना 720 करोड़, बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक 10 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं।
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने जानकारी देते हुए कहा कि बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, जल जीवन मिशन 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 2000 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान 1500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास शहरी 825 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा 820 करोड़, महिलाओं के नाम पर संपत्ति क्रय में पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन हेतु 5 करोड़, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन हेतु 100 करोड़, प्रतियोगी परीक्षा के लिए 33 करोड़, कृषक उन्नति योजना हेतु 10,000 करोड़,
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना हेतु 600 करोड़, लोकनिर्माण विभाग में 9,450 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर योजना समृद्धि योजना 200 करोड़, महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्य योजना 6500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 4000 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में 1500 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान हेतु 1500 करोड़, विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ के प्रावधान सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी वर्गों व क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक और उद्यमियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बुनियादी ढांचा, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और हरित ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर समावेशी और ऐतिहासिक विकास का संदेश दिया गया है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ–साथ देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
