क्षितीज अपार संभावनाए योजनांतर्गत 24 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Advertisement
Advertisement

सूरजपुर/24 फरवरी 2026 ।  क्षितीज अपार संभावनाए योजनांतर्गत जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त वाले दिव्यांग छात्र/छात्राओं को  2000 रूपये एवं 5000 रूपये एकमुस्त प्रोत्साहन राशि प्रदाय किये जाने का प्रावधान है।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रविण्य सूची में दिव्यांगजन कैटेगरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं के छात्र शा.बालक उ.मा.वि. प्रेमनगर के श्री तुषार मिंज (अल्पदृष्टि) 71 प्रतिशत, शा.हाई स्कूल ठाड़पाथर के कु. सोनामती (अस्थिबाधित) 68 प्रतिशत प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही 12वीं के स्वामी आत्मानंद शा.इंगलिश मिडियम स्कूल प्रतापपुर के श्री अभिषेक सिंह (अस्थिबाधित) 69.6 प्रतिशत एवं स्वामी आत्मानंद शा.इंगलिश मिडियम स्कुल बिहारपुर के छात्रा कु. श्रेया (अस्थिबाधित) 61 प्रतिशत प्राप्त हुआ।

किसी दिव्यांग छात्र/छात्रा को आपत्ति हो तो समूचित प्रमाण पत्र के साथ में कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग में 24 फरवरी तक कार्यालयीन समय मे दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकतें हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् किसी अन्य दावा पर विचार नहीं किया जायेगा।

Advertisement
Share This Article