घरघोड़ा में बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, 3 माह की गर्भवती बताई जा रही मृतका

Advertisement
Advertisement

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। मृतका की पहचान तुलसी यादव (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।

खाना खाने के बाद कमरे में गई महिला, दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे तुलसी यादव खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई थी। उस समय उसका पति और बच्चा घर के बाहर थे। कुछ देर बाद जब पति ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद मिला।

काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। महिला कमरे के भीतर साड़ी के फंदे से झूल रही थी।

परिजनों ने नीचे उतारा शव, तब तक हो चुकी थी मौत

घटना देखकर परिजनों ने तत्काल महिला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत घरघोड़ा पुलिस (police) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

3 माह की गर्भवती बताई जा रही महिला, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका करीब 3 माह की गर्भवती बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी अस्पताल पहुंची है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। इस नई जानकारी के सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी

पुलिस पूरे मामले में गंभीरता से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई डेविड टोप्पो ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Advertisement
Share This Article