Bilaspur Vehicle Theft : व्यापार विहार की पार्किंग से चोरी एक्टिवा 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा चोरी करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई काले रंग की एक्टिवा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई गायब
पुलिस के मुताबिक कृष्णा ट्रेडिंग, व्यापार विहार के संचालक श्रीचंद भाभानी 20 अगस्त को अपनी काले रंग की एक्टिवा क्रमांक MP19 MP 2241 से दुकान पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 10:30 बजे वाहन को व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग में खड़ा किया था। दोपहर करीब 1 बजे लौटने पर एक्टिवा मौके से गायब मिली।

रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
काफी तलाश के बाद वाहन का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि त्रिवेणी भवन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।

पूछताछ में चोरी की बात कबूली
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने 20 अगस्त को व्यापार विहार की बड़ी पार्किंग से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली।

रायपुर निवासी है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार श्रीवास (35 वर्ष) पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास के रूप में हुई है। वह वार्ड क्रमांक 04, विजय नगर, सरपंच बाड़ा के पास, भनपुरी-बीरगांव, थाना खमतराई, जिला रायपुर का निवासी बताया गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। चोरी की एक्टिवा बरामद होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Share This Article