Bilaspur Congress : राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने छात्रों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर दौरे पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सिंह से की सौजन्य भेंट, छात्र हितों के मुद्दे सदन में उठाने का किया वादा

बिलासपुर। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने उनसे सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्राओं की आत्महत्या पर जताई चिंता

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हाल के समय में 21 छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और छात्र हितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।

छात्रों की आवाज सदन तक पहुंचाने का भरोसा

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में छात्रों से संवाद के दौरान जो मुद्दे सामने आए हैं, उन्हें संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक छात्र हितों के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article