BIG BREAKING :  कोटमी-गौरेला – सेखवा गांव के खेत में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

Advertisement
Advertisement

दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (कोटमी) ग्राम सेखवा में आज सुबह खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने महिला का शव पड़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना कोटमी चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गौरेला भेजा गया है।

पुलिस का कहना है – पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article