छत्तीसगढ़ में भीम आर्मी ने पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा का सफल समापन किया

2 Min Read

सारंगढ़, छत्तीसगढ़: भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वधान में आयोजित पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा के प्रथम चरण का तीन दिवसीय दौरा ग्राम पंचायत आंदोला में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल ने किया, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलन प्रसाद साहू और प्रदेश महासचिव तुलेश दास महंत कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।

यात्रा का उद्देश्य और कार्य

यात्रा के दौरान टीम ने 12 पंचायतों का दौरा कर गांव-गांव, कस्बा-कस्बा जाकर पिछड़ा वर्ग समाज को उनके संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान युवा, बुजुर्ग और समाज के अन्य सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी सरपंचों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं भीम आर्मी के मुद्दों को उठाते हुए इसे राज्य और केंद्र सरकार, राज्यपाल, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री तक प्रतिलिपि में भेजने का निर्णय लिया गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से यह बात कही गई कि पिछले 25 वर्षों से पिछड़ा वर्ग को उनके वास्तविक संविधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। संविधान के अनुच्छेद 340, 15(4), 16(4) के तहत सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ेपन को दूर करने के प्रावधान हैं, जिनका सही तरीके से पालन होना आवश्यक है।

भीम आर्मी की भविष्य की योजना

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सरकार संविधानिक मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो वे प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा के माध्यम से समाज को जागरूक करने और सरकार को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार ठहराने का अभियान चलाएंगे।

प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वर्ष 2028 में पिछड़ा वर्ग समाज स्पष्ट रूप से यह दिखाएगा कि वह अपने अधिकारों के लिए क्या कर सकता है।

Share This Article