भगरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब का गठन, ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर में भगरिया फाउंडेशन की पहल, खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

चक्रधरपुर में समाजसेवी संस्था भगरिया फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के बाद अब खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल की है। फाउंडेशन ने ‘भगरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब’ का गठन किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करना है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर अवसर और प्रशिक्षण

सोनुआ रोड स्थित गायत्री कुंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद भगरिया और सचिव मनोज भगरिया ने क्लब के गठन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है और भविष्य में नियमित प्रशिक्षण, अभ्यास शिविर तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मनोज भगरिया ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना नहीं, बल्कि युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

गुमन गुंदुवा को सौंपी गई कप्तानी

भगरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब की कप्तानी युवा खिलाड़ी गुमन गुंदुवा को सौंपी गई है, जबकि सन्नी बोदरा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि 6 जुलाई को सेरसा स्टेडियम में आयोजित प्रथम सेरसा फुटबॉल लीग में कोल्हान वारियर के खिलाफ टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

टीम प्रबंधन और खिलाड़ी

क्लब के ऑनर मनोज भगरिया, टीम मैनेजर शीतांशु मुखी तथा कोच सन्नी बोदरा हैं।

टीम में गुमन गुंदुवा (कप्तान), सन्नी बोदरा (उपकप्तान), राहुल दोंगो, मानाय बारी (गोलकीपर), दुबराज गागराई, करन बांद्रा, सावन जामुदा, रोहित तांती, माधव होनहागा, जितेंद्र गुंदुवा, सौरभ जामुदा, अरुण बांकिरा, अरुण देवगम, मोनू गागराई, मोहम्मद हारिश खान, अमर सामड, सुशांत तिऊ, दुबालिया बारी, रामजीवन सामड, प्रफुल्ल नायक, दिनबंधु जामुदा, बिनु सिंह गोप, शंकर सामत, अरविंद बोदरा, आकाश दे और राजू देवगम सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सतीश अग्रवाल, योग प्रशिक्षक राजेंद्र सालूजा, मनोज शाह, आशा भगरिया, सुनीता भगरिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article