Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
रुद्र साहू के रूप में हुई मृतक की पहचान, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
बेमेतरा। शहर के बॉयज स्कूल परिसर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना स्कूल के साइकिल स्टैंड के टीन शेड के पास की बताई जा रही है।
रस्सी का फंदा लगाकर दी जान
जानकारी के अनुसार युवक ने साइकिल स्टैंड के टीन शेड में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रुद्र साहू के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है।
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।




