खरसिया । श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी, ग्राम पंचायत तेलीकोट सहित पूरे क्षेत्र में हनुमान जयंती को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारियाँ जारी हैं।
इस मौके पर बीडीसी सदस्य धनंजय बॉयल ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का यह पावन पर्व हम सभी को शक्ति, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस अवसर पर एकजुट होकर भक्ति, प्रेम और शांति का माहौल बनाएं।

धनंजय बॉयल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भजन-कीर्तन, पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी को इस पावन पर्व में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
हनुमान जयंती के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और एकता का माहौल तैयार कर दिया है ।


