ग्राम पंचायत तेलीकोट की सरपंच आरती मोनू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

By
Advertisement
Advertisement

खरसिया । ग्राम पंचायत तेलीकोट में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच आरती मोनू ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सरपंच आरती मोनू ने अपने संदेश में कहा कि श्री हनुमान जी शक्ति, भक्ति और निष्ठा के प्रतीक हैं, और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

ग्रामवासियों ने भी सरपंच आरती मोनू के संदेश की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और इस पर्व को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article